Sunday, August 26, 2018

कुत्ते के बारे में 35 रोचक तथ्य । Great Facts About Dogs

Hello दोस्तों आज के एक interesting लेकिन अनोखे लेख में फिर से आप लोगों का स्वागत है l इस पोस्ट में हम कुत्तों के 30 रोचक जानकारी ( 30 interesting facts about dogs ) देने वाले हैं जो हर एक इंसान के लिए बहुत ही जरुरी होते हैं l

आप सभी जानते होंगे की कुत्ते और इंसान की दोस्तों कई सालों से चलती आ रही है l कुत्ते इंसान के लिए क्या क्या करते हैं  इसके बहुत सारे किस्से भी आपने सुने होंगे l क्योंकि कुत्ते हमेशा से ही अपने मालिक का ईमानदार दोस्त होते हैं l

 Great Facts About Dogs

और देखा जाये तो कुत्ते हमारे दिल के बहुत करीब होते हैं l कोई आदमी जितना प्यार कुत्ते से कर सकता है उतना वो और किसी भी जानवर को नही कर सकता l किसी को तो इस बात पर भी बुरा लगता है की उसके कुत्ते को कुत्ता कहा जा रहा है l वो अपने कुत्ते को अपने घर का एक सदस्य समझकर उसको रखते हैं l

और इस लेख में हम ऐसे facts और जानकारी आप लोगों के साथ शेयर करेंगे जिसको पढ़कर कुत्तों के लिए आपका नजरिया भी बदल सकता है l

कुत्ते के बारे में 30 रोचक तथ्य । Dogs In Hindi


1. कुतिया अपने गर्भ में लगभग दो माह तक बच्चे को रखती है।

2. दुनिया की पहली अंतरिक्ष यात्री एक कुतिया ही थी जिसका नाम लईका था 

3. कुत्ते और बिल्ली के सिर्फ नाक और पैरों से पसीने निकलते हैं l

4. कुत्ते से सावधान  ये  वाक्य प्राचीन रोम के एक घर में लिखा पाया गया था जिसका उपयोग आज कई लोग करते हैं l 

5. दुनिया का सबसे  बुढा कुत्ता लगभग 29 साल का था l

6. चीन में  हर दिन तीस हजार कुत्ते मांस के लिए मार दिए जाते हैं l मेरे हिसाब से ये गलत काम है 

7. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के कुत्ते Fido का भी क़त्ल कर दिया गया था l 

8. कुत्तो का उपयोग विस्फोटक और नशीले पदार्थ पकड़ने के लिए भी किया जाता है।

9. कुत्ते की सूंघने की शक्ति हम मानव से 10, 000 गुना ज्यादा होती है l जो खुद में एक अदभुत चीज है l 

10. कुत्ते के खून 13 types के होते हैं जबकि इंसान के केवल चार [ A, O, B, AB ]

11. इंसान के अलावा कुत्ता ही ऐसा जीव है जो आँखे देखकर इंसान के हाव-भाव पहचान लेता है।

12. कुत्ते हमेशा अंधे और बहरे ही पैदा होते हैं वो औसतन 1 हफ्ते बाद ही ऑंखें खोलते हैं l 

13. कुत्तों का सबसे पोपुलर नाम - टॉमी और मोती है l 

13. कुत्ते कभी भी बिना मतलब के अपने मालिकों को चोट नही पहुंचाते जबकि अन्य जीव पर भरोसा नही किया जा सकता l 

14. कुत्तों को कोई  भी चीज सिखाना अन्य जीवों को सीखाने से आसान है l 

15. कुत्ते 11 मील दूर से भी अपने मालिक को सूंघ लेता है l 

16. यह अपने मालिक को बहुत प्यार करता है व उसके प्रति बहुत वफादार होता है। 

17. अमेरिका  में 93 प्रतिशत कुत्ते लापता होने के बावजूद फिर से मील जाते हैं l 

18. कुत्तों का औसत तापमान 100.2-102.8 डिग्री फारेनहाइट होता है।

19. 10 साल से ज्यादा के कुत्ते कैंसर से ज्यादा मरते हैं l 

20. द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ के प्रशिक्षित कुत्ते अपनी पीठ पर बारूद लेकर जर्मन टैंकों के रास्ते में आत्मघाती हमलावरों की तरह धावा बोलते थे l 

21. कुत्ते भी इंसानो की तरह सपने देखते है कभी नोटिस करना अगर कुत्ता सोते हुए अपने पैर हिलाते हैं तो समझ लेना वह सपना देख रहा है. छोटा कुत्ता 10 मिनट में एक बार सपना देख सकता है लेकिन बड़ा कुत्ता एक घंटे में एक सपना देखता हैं l 

22.  कुत्तो की एक खास आदत होती है गाड़ियों के पीछे भागना l दरअसल, कुत्ते गाड़ियों के टायर पर टांग उठा कर पेशाब करके अपना इलाका तय करते हैं l ऐसे में जब कोई गाड़ी, जिसके टायर पर कुत्ते पेशाब कर चुके हों, वो दूसरे मोहल्ले से गुज़रती है तो कुत्तों को उसकी दुर्गंध आ जाती है और कुत्तों को वो सहन नहीं होती. इसलिए वो गाड़ियो के पीछे भागते है l

23. पूरी दुनिया में लभग 400 मिलियन कुत्ते हैं l 

24. शहर वाले कुत्ते की उम्र गाँव के कुत्तों से 3 साल ज्यादा होती है l 

25. पिल्ले चार से पांच महीने में अपने शरीर के वजन का दुगना बढ़ते है l छोटे पिल्ले 18 से 20 घंटे तक सोते है जो इन्हे तेजी से बढ़ने में सहायक होता है l

26. कुत्तों की नजरे सुबह और शाम को ज्यादा अच्छे से काम करती है। या ज्यादा अच्छा देख सकती हैं।

27. मॉस्को में आवारा कुत्ते, खाने की खोज में मेट्रो से सफर करते है।

28. यदि कुत्ता तेज-तेज अपनी पूँछ हिलाता है तो समझो वह बिल्कुल खुश है और उसे आप पर पूरा विश्वास है. और यदि पूँछ को नीचे टाँगो के बीच में चिपका लेता है तो समझो वह डरा हुआ है l 

29. कुत्तो की सबसे भारी नस्ल 'मास्टिफ़' का वजन लगभग 180 किलो तक होता है।

30. कुत्ते 1000 से अधिक शब्द सीख सकते हैं।

31. अमेरिकी केनेल क्लब के मुताबिक 'लैब्राडोर रेट्रिवर' को कुत्तो की सबसे लोकप्रिय नस्ल माना जाता है।

32. किसी समय कुत्तों और भेड़ियों के पूर्वज़ एक ही थे। इसी कारण से आज भी दोनों प्रजातियों का DNA 99.9% मिलता है।

33. अमेरिकी लोग कुत्ते पालने के सबसे ज्यादा शौकीन है, वहां करीब 7 करोड़ घरों में पालतु कुत्ते हैं। और हर तीसरे घर में पालतू  कुत्ते हैं l 

34. यदि आप अपने घर में एक पप्पी लाना चाहते है तो आप 8 से 12 सप्ताह का पप्पी गोद ले, पिल्लो की यह उम्र गोद लेने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।

35. हिटलर की नाज़ी सेना ने कुत्तों को बोलने और पढ़ने की ट्रेनिंग देने की कोशिश की, पर असफल रहे।

36. मनुष्यों ने लगभग 30 हज़ार साल पहले कुत्तों को पालतु जानवरों के रूप में अपने साथ रखना शुरू किया था।

37. कुत्तों की औसत उम्र लगभग 10 से 12 साल होती है। आम तौर पर छोटी नस्लों के कुत्ते बड़ी नस्लों के कुत्तों से ज्यादा जीते है l 

तो आपको ये पोस्ट कैसी लगी मुझे तो विश्वास है की कुत्तों के रोचक जानकारी आपको बहुत ही अच्छी लगी होगी और आपका कुत्तों के बारे में जो सोच था वो थोडा सा बदलने लगा होगा l दोस्तों कुत्तों के लिए आप जो भी कर सकते हैं वो करें l 

क्योंकि कुत्ते हमे बहुत ज्यादा मदद करते हैं l हमारी life को आसान बनाने में l कई रिसर्च का मानना है की कुत्ते लोगों के लाइफस्टाइल को बेहतर बना सकते हैं l तो आज के लिए इतना ही अगले पोस्ट में हम फिर से हाजिर होंगे एक नई जानकारी के साथ l 

                                   जाने से पहले आप इस पोस्ट को social media में share जरुर करें l 

0 comment:

Post a Comment