Sunday, August 26, 2018

किताबें पढने के दस फायदे l Books reading 10 benefits Hindi

Hello दोस्तों आज आप सभी का स्वागत है l इस पोस्ट में हम किताबें पढने के फायदे benifit of reading books की जानकारी देने वाले हैं जो हर उम्र के लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक जानकारी हो सकती है l क्योंकि पुस्तक पढ़ने से हमेशा फायदा ही होता है l

हम सब में से कई लोग ऐसे भी  हैं जिनको पढ़ना बिल्कुल भी पसंद नही होता उनको पढाई बोझ के जैसा लगने लगता है l उनको बुक्स की अहमियत  का पता नही होता l लेकिन आज के इस पोस्ट को read करने वालों के बहुत  से लोगों से ये बोझ समझे जाने वाले books अच्छे  लगने लगेंगे l

benifit of reading books


आप सोचते हैं की आपकी पढाई पूरी हो गयी तो  आप book से  अब दूर रहोगे लेकिन ये बिल्कुल गलत है बुक्स की जरुरत हमेशा से ही हर उम्र के लोगों के लिए रहा है l और collage की पढाई के बाद तो और भी ज्यादा जरुरी होता है l

किताबें पढने के फायदे l Books reading benefits Hindi

किताबें पढने के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन इसमें  मैं सिर्फ उन्ही फायदों का जिक्र करूँगा जो हम जैसे साधारण इंसान में पढने की रूचि को बढ़ा सके l 

1. हमारी जानकारी बढती है l 

देखा जाये तो ये सबसे बड़े फायदों में से एक है l अगर आपके पास जानकारी नही तो आपके जीवन का कोई मूल्य ही नही  होता l आप के ऊपर लोग जिम्मेदारी भी नही डालते l लेकिन आपको पता होगा की जिम्मेदारी के बिना इंसान कभी आगे नही बढ़  सकता l

और आपको जिम्मेदारी तभी दी जाएगी या आप जिम्मेदारी तभी लेंगे जब आपको जानकारी होगी l आप experience के साथ बुक्स भी पढ़ते हैं तो आप जो भी काम करेंगे जो बिल्कुल सही होगा क्योंकि किताब से पढ़े  गये ज्ञान ही अनुभव के साथ देती है l और आपके काम को सफल बनाती है l
 Reading makes you smarter

2. खुद को कंट्रोल कर सकते हैं l  

दोस्तों आपने देखा ही होगा जो लोग पढ़ते नही उनको किसी पढने  वाले व्यक्ति के मुकाबले बहुत ही जल्दी गुस्सा आता है l उनको अगर पढने के लिए कहा जाये या फिर किसी और ऐसे काम को करने के लिए कहा जाए जिससे वो चिढ़ता है तो उससे भी उसको गुस्सा आ जायेगा l

लेकिन अगर आप किसी पढाई करने  वाले व्यक्ति को कहोगे तो उसको उतनी जल्दी गुस्सा नही आएगा वो अपने आप पर control कर लेगा l मैं ऐसे बुक्स की बात कर रहा हूँ जो हमें अपने जीवन जीने की कला सीखाते हैं l  न  की collage या 12th  के book  की बात कर रहा हूँ l

3. बेहतर याददाश्त होता है l 

Friends आप जितने अच्छे बुक्स daily पढ़ते हैं आपकी memory भी उतनी ही ज्यादा work करता है  l आपका दिमाग तेजी से कार्य करता है l आप किसी भी चीज पर गंभीरता से ध्यान देना सीख जाते हैं l और जिस चीज पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता है वो जल्दी भूलता नही l

आप जब भी कोई  book read करते हैं तो आपको उस book की बहुत से चीज याद हो जाते हैं अगर आप daily books read करेंगे तो आपके memory की नस जल्दी से work करना चालू कर देगा l और कोई भी चीज झट से याद  आ जाएगी l

4. तनाव दूर रहता है l 

पढ़ते समय आप किताब / स्टोरी में खो जाते हैं। इधर-उधर की बातों से दूर हो जाते हैं खुद को relax महसूस करते हैं। अत: रोजाना पढ़ने की आदत आपका तनाव कम करती है, आपकी दिन भर की थकान, stress को कम करती है। 

पढ़ना एक बहुत सुकून देने वाला प्रक्रिया हैं और तनाव को कम करने के लिए पढ़ने की आदत (Reading Habbit) एक असरदार तरीका है। पढ़ते वक्त हम कल्पनाओं की दुनिया में खो जाते है और हमारा दिमाग ज़िंदगी में चल रही परेशानियों से हट कर कहीं दूर चला जाता हैं इससे तनाव कम होता है।

5. शब्द ज्ञान बढ़ता है l 

जितना अधिक आप पढ़ते हैं, उतना अधिक शब्द आप ज्ञान प्राप्त करते हैं l और वे अनिवार्य रूप से आपकी रोजमर्रा की शब्दावली में आपकी मदद करेंगे ।


किसी भी पेशे में स्पष्ट और अच्छी तरह से बोली हमारी बहुत मददगार है l और यह जानकर कि आप आत्मविश्वास के साथ से बात कर सकते हैं l आपके आत्म-सम्मान के लिए एक बड़ा बढ़ावा हो सकता है। यह आपके करियर में भी सहायता कर सकता है l क्योंकि जो लोग विभिन्न विषयों पर अच्छी तरह से पढ़े जाने वाले l अच्छी तरह से बोलने वाले और जानकार हैं l उन्हें छोटे शब्दावली और साहित्य की जागरूकता की कमी के मुकाबले अधिक तेजी से (और अधिक बार) पदोन्नति मिलती है । 

6. सोचने समझने की शक्ति विकसित होती है l

पुस्तक पढने से हमारे अन्दर  बहुत ही महत्वपूर्ण शक्ति उत्पन्न होती है l जो हमे मुश्किल समय में मुश्किलों का सामना करने में मददगार साबित होती है l जब हमारे अन्दर सोचने की शक्ति हो जाती है तो हम बुरे वक़्त में भी सही निर्णय लेने में कामयाब हो जाते हैं l 

और खुद को ऐसा इंसान बनाना है जिसकी सोचने समझने की शक्ति बाकि इंसानों से भिन्न हो तो इसका दूसरा सबसे बड़ा जरिया है बुक्स read करना आप ऐसे बुक्स read करें जो काबिल लोगों के कमियों को बताये जिन कमियों को दूर करके वे आज इस मुकाम पर हैं l 

7. New idea आना l 

पढ़ना हमें सोचने के लिए प्रोत्साहित करता है। कभी-कभी, हम जो book पढ़ते हैं l उसके आधार पर हम सपने देखना भी शुरू करते हैं। इसके अलावा, पढ़ने से हमें नए दृष्टिकोण मिलते हैं l इस प्रकार, पढ़ने के माध्यम से, हमें नए विचार और प्रेरणा मिलती है, ताकि हम खुद कुछ नई या अलग कोशिश कर सकें, जो चीजें हम पढ़ते हैं उन्हें प्रेरित करते हैं l 

8. Books कभी धोखा नही देते l 

दोस्तों अगर आपने अपने  पढने के लिए एक सही book choose की है जिसमे आपको सच में दिलचस्पी हो तो ऐसे में उस book से प्राप्त किया गया ज्ञान कभी भी हमें धोखा नही देंगे l वो हमारी उस मुसीबत से निकलने में मदद करेंगे जबकि आदमी हमें धोखा दे सकता है l 

9. नींद के लिए बेहतर l 

जब अाप किताब पढ़ते है तो इससे अाप रिलैक्स फील करते अौर इससे नींद भी अच्छी अाती हैं। वास्तव में इलेक्ट्रॉनिक्स की कृत्रिम लाइट आपके दिमाग को संकेत देती है कि अभी जागने का समय है l साथ ही आपके नींद के साथ ये आप को खुश रखते हैं l 

आपके अकेलेपन को भी दूर करता है l book पढ़ते समय उस book में ही गुम हो जाते खुद को एक पात्र का रूप दे देते हैं l 

10. लिखने की कला का विकास होता है l 

दोस्तों ये सच है की लिखने से हमारे अन्दर लिखने की एक अलग ही कला विकसित होती है लेकिन क्या आपको पता है पढने से भी हमे लिखने में महारत हासिल हो जाता है l एक इंसान बिना पुस्तक पढ़े कोई भी जानकारी नही लिख सकता l 

इसलिए हमे याद रखना  चाहिए की लिखने से पहले उसको कैसे लिखते हैं ये पढ़ लो या जान लो l पढ़ाई ही हमारे लिखने की कला को सब के सामने रख सकती है l सो आप पढ़ते रहे new बुक्स l 

तो दोस्तों आपको ये पोस्ट जरुर पसंद  आया होगा l क्योंकि इसमें मैंने पुस्तक पढ़ने के दस बड़े फायदे की जानकारी दी है l जो निश्चित ही हर इंसान के लिए उपयोगी होंगे l और हर इंसान इस जानकारी का सहारा अपनी जीवन जीने के लिए ले सके l 

पुस्तक हमारे ऐसे साथी होते हैं जो हमे बिल्कुल सही जानकारी देता है l इसलिए आप अपनी हर दिन में कुछ time निकाल कर पुस्तक जरुर पढ़े  l  और  इस पोस्ट के बारे में हमे feedback जरुर दें l 

                                         और इस लेख को social media में  शेयर जरुर करें l 

0 comment:

Post a Comment