दोस्तों upsc हमारे देश की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा होती है l जिसमे पास होना हर किसी की बात नही होती l हर साल हजारों - लाखों लोग ये परीक्षा दिलाते हैं लेकिन उन हजारों में कुछ ही लोग अच्छे नंबर से पास होते हैं l और कई तो पास ही नही हो पाते l
लेकिन आप भी upsc की परीक्षा दिलाने वाले हैं तो हम आपके लिए आज आपके लिए कुछ जानकारी दे रहे हैं जिनको अमल करके आपको कुछ हेल्प मील सके l
UPSC परीक्षा में सफल होने के लिए 8 बेहतरीन तरीके
1. सिलेबस को पूरी तरह समझना
यूपीएससी की परीक्षा स्ट्रक्चर को समझना बहुत ही जरूरी होता है l ऐसा ना हो कि आपकी मेहनत बिना किसी वजह के हो जाए l इसीलिए यूपीएसी के सिलेबस को देखना बल्कि उसे पूरी तरह समझना भी होता है l साथ ही पिछले साल के क्वेश्चन पेपर का अभ्यास करना और उनके हिसाब से अपनी आगे की तैयारी करना जरूरी होता है l
2. समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालना
अब इस बात से तुम लोग लगभग सभी वाकिफ होंगे की न्यूज़ पेपर को लगातार पढ़ना कितना फायदेमंद हो सकता है l इस मामले में यदि आप किसी भी सफल UPSC के विद्यार्थी हैं या बात कर करें तो वह अखबार पढ़ने को सबसे ऊपर रखेगा l
3. टाइम टेबल बनायें
अगर आप आईएएस परीक्षा में सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको यह बताने की जरूरत नहीं कि पढ़ाई के लिए टाइमटेबल बनाना कितना जरूरी है। आपका टाइमटेबल ऐसा हो, जो पढ़ाई के घंटों, आराम, फिजिकल एक्टिविटी और सोशल लाइफ सभी के बीच संतुलन बनाकर चले।
सारा समय सिर्फ पढ़ाई करते रहने से एकरसता आ जाएगी और पढ़ाई में आपका मन ही नहीं लगेगा। इसके साथ ही, आप दो-तीन अलग-अलग टाइम शेड्यूल बना लें, जिनमें आपकी पढ़ाई के दैनिक, साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य निर्धारित हों। इससे आप अपनी तैयारी की निगरानी कर पाएंगे और जहां जरूरी हो, वहां सुधार ला पाएंगे।
4. एनसीईआरटी की किताबें पढ़ना
UPSC की परीक्षाएं छोटे-मोटे बदलावों को छोड़कर अधिकांश एक ही ढर्रे पर चलती है l इन परीक्षाओं में सफल होने के लिए एनसीईआरटी की किताबों खास तौर पर सोशल साइंस की किताबें जरूर पढ़ना चाहिए l वैसे तो इस सारी किताबों को हम आप अपने स्कूली दिनों में पढ़ ही चुके होंगे लेकिन इन किताबों को फिर से पढ़े जाने की जरूरत होगी l इन सारी किताबों को पढ़कर आप अपना विस्तार कर सकते हैं l
5. लिखने की कला को विकसित कीजिये
कई आईएएस उम्मीदवार केवल प्रिलिमिनरी एग्जाम पर ही फोकस करते हैं, जोकि ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा है। शुरू-शुरू में यह रणनीति सही लग सकती है लेकिन आगे चलकर आपको अहसास होगा कि यह गलत है। आईएएस की मेन परीक्षा परंपरागत सब्जेक्टिव टाइप परीक्षा है l जिसमें आपको हाथ से उत्तर लिखने होंगे। इसलिए अगर आप मेन परीक्षा में भी सफल होना चाहते हैं l
तो बेहतर होगा कि आप प्रिलिम्स स्तर से ही अपनी राइटिंग स्किल में निखार लाना शुरू कर दें। कई जानकारों का मत है कि लिखकर पढ़ाई करना न सिर्फ तथ्यात्मक सूचनाओं को याद रखने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है, बल्कि यह उत्तरों का फॉर्मेट विकसित करने में भी मददगार है, जोकि मेन परीक्षा में लाभ देता है।
6. अतिरिक्त सब्जेक्ट समझने की जरूरत
कॉलेज जाने वाले और यूपीएससी की तैयारी करने वाले तमाम स्टूडेंट को पिछले साल के सवालों और UPSC के सिलेबस के हिसाब से सब्जेक्ट की तैयारी शुरु कर देनी चाहिए l ताकि अभियार्थी ऑप्शनल सब्जेक्ट की पहले ही तैयारी कर ले ऐसा करना उन्हें दूसरे से आगे कर देना है l
7. अच्छे लेखकों की किताबें पढ़ना
अब ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि आप दिनभर सिलेबस और परीक्षा की तैयारी l ही रह क्योंकि सिलेबस की चीजों के अलावा भारत के इतिहास और राजनीतिक पर भी लिखने वाले जाने वाले लेखकों की किताब जरूर पढ़ें l उन्हें अपने से एक तो आप का मन भी लगा रहता है और दूजा आप महत्वपूर्ण जानकारियां भी इकट्ठा कर लेते हैं l इधर आओ तरीका है जो हम लोग आसानी से UPSC का तैयारी करके पास कर सकते हैं l
8. अपने टीचर खुद बनें
आईएएस की तैयारी करना बहुत लंबा और थका देने वाला काम है। इसका सिलेबस मानो लगातार बढ़ता जाता है और समय लगातार कम होता जाता है। ऐसे में किसी एक टीचर, गाइड, मेंटर या किसी एक कोचिंग क्लास मटेरियल पर निर्भर रहने से बात नहीं बनने वाली।
आपको खुद अपना टीचर बनना होगा। आप खुद ही प्रश्न तैयार करें और रेफरेंस तथा स्टडी मटेरियल के इस्तेमाल से उनके उत्तर तलाशें । टीचर और स्टूडेंट दोनों की भूमिकाएं खुद निभाने से आपके भीतर आत्मविश्वास का भी संचार होगा, जो परीक्षा में और उसके बाद भी काम आएगा।
तो दोस्तों मुझे विश्वास है की आपको मेरे बताये गये टिप्स पसंद आये होंगे l और आप भी upsc की तैयारी कर रहे होंगे तो आपको भी बहुत हेल्प मिली होगी l तो दोस्तों इस तरह के लेख और टिप्स पढने के लिए हमारे इस वेबसाइट को सब्सक्राइबर कर लीजिये l
और इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ share कीजिये l

0 comment:
Post a Comment