Sunday, August 26, 2018

कुछ हेल्थ myths जिस पर लोग विश्वास करते हैं l

Hello friends आज हम कुछ हेल्थ के myths के बारे में जानने वाले हैं l ये हेल्थ myths हमे अपने साधारण जीवन में सही तो लगते हैं लेकिन अगर वैज्ञानिक ढंग से इस पर ध्यान दिया जाये तो हमे इसके कुछ अलग ही परिणाम देखने को मिलते हैं l

हमारी जिंदगी में ऐसे बहुत से घटनाएँ होती हैं जिनको हम साधरण समझ लेते हैं l जब हमे इसका परिणाम पता चलता है तो हमें कभी कभी दुःख  भी होता है l आज की पूरी लेख हमारे हेल्थ के myths पर ही निर्भर है l ये पोस्ट आपके हेल्थ के लिए लाभकारी है l

कुछ हेल्थ myths जिस पर लोग विश्वास करते हैं


अगर आप अपने आपको healthy रखना चाहते हैं तो आपको अपने हेल्थ से जुड़े गलत अवधारणाओं को जानकर उनके बारे में सावधान  होना बहुत जरुरी है l तो आइये जानते हैं उन गलत अवधारणाओं के बारे में पूरी details के साथ l

कुछ हेल्थ myths जिस पर लोग विश्वास करते हैं 


1. शाकाहारी खाना खाना सही है l

लोगों के दिमाग में खान-पान से जुड़े कई मिथ होते हैं, जैसे शुद्ध शाकाहारी लोग एकदम फिट होते हैं। इसलिए नॉनवेज खाना छोड़ दीजिए। लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। वैसे, यह बात सही है कि खूब सारी सब्जियों का सेवन से आपकी सेहत ठीक रहती है। 

इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन यदि आप सिर्फ तला-भुना खा रहे हैं तो ऐसा शाकाहारी होना भी व्यर्थ है। नॉनवेज भी पौष्टिकता से भरपूर होता है, लेकिन यदि इसे बहुत तेल-घी में नहीं बनाया गया है, तो यह वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। नॉनवेज खाएं, मगर प्रोसेस्ड और पैकेट बंद नॉनवेज से परहेज रखें।

2. दिन में  8 गिलास पानी जरुरी होता है l 

शरीर में तरल की आवश्यकता कई कारकों पर निर्भर है। अगर कोई ज्यादा काम करता है, तो उसे ज्यादा तरल की आवश्यकता होती है। वहीं अगर कोई तरल से भरपूर फल और सब्जियां लेता है, तो उसे कम पानी की जरूरत होती है। ऐसे में जरूरी नहीं कि 8 गिलास पानी से ही उसके शरीर को जरूरत के पानी की आवश्यकता की पूर्ति हो जाएगी। इसमें बड़ी बात ये है कि इस बात तो लगभग 51 प्रतिशत लोग सही मानते हैं।

3. पेट की एक्सरसाइज डेली करनी चाहिए l 

ये भी एक myth है की हमको डेली पेट की एक्सरसाइज करनी  चाहिए जिससे हमारे  पेट नही निकलते लेकिन ये गलत है l डेली पेट की एक्सरसाइज करने से आपके पेट की नसें खिंचा सकती है जिससे आपको तकलीफ हो सकती है l 

इसलिए पहले आप डॉक्टर से सलाह ले लें या फिर अपने आस पास के योग टीचर की सलाह लेकर 2 से 3 दिन में एक बार पेट की एक्सरसाइज करें l 

4. रात में खाने से पेट निकलता है l 

यदि आप भोजन या नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट और वसा से भरपूर आहार शाम में लेते हैं, तो संभावना है कि कुछ वसा जमा हो जाए, क्योंकि इससे ग्लूकोज बनेगा, जिसके प्रतिक्रिया स्वरूप इंसुलिन का निर्माण होगा। फिर भी 66 फीसदी लोग इस मिथक का पालन करते हैं। 

अगर आप पूरी तरह से निश्चिन्त होना चाहते  है तो आपको एक बार डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए l वो आपके  सभी सवालों के उत्तर देंगे l 

5. वजन कम के लिए खाना छोड़ना 

बहुत ज्यादा डाइटिंग या केवल लिक्विड डाइट से कुछ समय के लिए वज़न भले ही कम हो जाए, पर स्वस्थ बने रहते हुए वज़न करने के लिए केवल डाइटिंग काम नहीं करती, इसके साथ वर्कआउट भी जरूरी होता है। एक्सरसाइज से केवल कैलोरी बर्न नहीं होती, बल्कि इससे मांसपेशियां भी बनती हैं। 

ध्यान रखें कि केवल डाइटिंग करने से वसा कम होने के साथ शरीर के पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। कुछ लोग डाइट से कार्बोहाइड्रेट को निकाल देते हैं, जो हानिकारक है। कार्बोहाइड्रेट को निकाल देने के बजाए अच्छे कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें।

6. गीले बाल मतलब सर्दी 

यह आम धारणा है कि बालों को अधिक देर तक गीला रखने से सर्दी हो जाती है।  देखा जाए तो गीले बालों और सर्दी का आपस में कोई कनेक्शन नहीं है। सर्दी होने की वजह एलर्जी और वायरल इंफेक्शन होते हैं। यही सच्चाई है।

7. लो फैट उत्पाद
बाजार में अक्सर आप ऐसे उत्पाद देखते या खरीदते हैं जिनपर आप 'लाइट', 'लो फैट' या 'लो कोलेस्ट्रॉल' का लेबल लगा रहता है। लेकिन क्या ये सचमुच उतने ही फायदेमंद हैं जितने हमकों लगते हैं?

 दरअसल जिन उत्पादों को हम लो फैट या लो कोलेस्ट्रॉल उत्पाद समझकर घर ले आते हैं उनका लेबल अगर सही तरह से पढ़ें तो पाएंगे कि उनमें शक्कर या सोडियम की मात्रा अधिक होगी। तो फिर आंख बंद करके लो फैट चीजों को क्यों खरीदना?


9. हर्बल चाय  
अमूमन हम सब मानते हैं कि हर्बल चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। लेकिन क्या आपको पता है कि हर्बल चाय आपके दांतों के लिए बहुत नुकसानदायक है। 

मानचेस्टर की डेंटल हॉस्पिटल युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने हर्बल चाय पर शोध में पाया कि हर्बल चाय भी दांतों के लिए उतनी ही नुकसानदायक है जितनी सामान्य चाय या कॉफी है।


निष्कर्ष


सेहत के प्रति सभी सजग रहते हैं पर कई बार ये सजगता जागरूकता नहीं होती है। हम सेहतमंद रहने के चक्कर में आस-पास प्रचलित मिथकों के शिकार हो जाते हैं। 


कुछ चीजों का सेवन करना या न करना हमारे शरीर की रूपरेखा पर निर्भर करता है ना कि सामान्य मान्यता के ऊपर। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' पर ऑनलाइन बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट प्रदाता नेचर्स बेस्ट न्यूट्रिशन के विशेषज्ञों ने इन मिथकों के बारे में विस्तार से बताया है। आप भी इनके बारे में जान गये होंगे l 

0 comment:

Post a Comment