और वो अपने उपज बढ़ाने के लिए बहुत सारे काम करते हैं। ताकि खेती से उनको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। और उनका खर्च आराम से चले।
और आज मैं इस पोस्ट में किसानों के लिए बहुत ही अच्छा तरीका बताऊंगा जिससे वो अपना उपज और बढ़ा सके।
जैविक उर्वरक कैसे बनाये?
दोस्तों जैविक उर्वरक हमारे जमीन के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसका उपयोग करने से हमारी जमीन पाला होता है।
और जो जमीन पाला होता है उसमें हर फसल बहुत ही अच्छा होता है। पेड़ों के जड़ जमीन में बहुत दूर तक जाते हैं।
जिससे पेड़ लम्बा तथा स्वस्थ होता है और उसके फल और फूल बहुत ही ज्यादा मात्रा में उगता है।
तो अब जानते हैं ऐसा उर्वरक कैसे बनाये
उर्वरक बनाने के लिए जरुरी समान
1. एक 200 लीटर वाला ड्रम
2. 10 लीटर गौमूत्र
3. 20 किलोग्राम गोबर
4. 2 किलो बेसन
5. 2 किलोग्राम गुड़
6. 2 मुट्ठी मिट्टी
दोस्तों सबसे पहले आपको ड्रम में 180 लीटर पानी भरना होगा। फिर उसमें आपको 20 किलोग्राम गोबर मिलाना है। अब उसको दो दिन तक ढककर रख दे।
दो दिन बाद उसमें गौमूत्र और बेसन और गुड़ मिला दीजिए। दो दिन बाद फिर से उसमें दो मुट्ठी मिट्टी डालकर एक एकड़ खेत मे डाल दें।
तो दोस्तों इस तरह से आप खाद बना सकते हैं। ये एक उच्च स्तर का खाद है। जो रासायनिक खाद से भी ज्यादा असर दिखाता है।
एक दो साल लगातार उपयोग करने के बाद आप रासायनिक खाद डालना पूरी तरह से बन्द कर दे बस यही खाद का उपयोग करें।
इसके उपयोग से जमीन में केंचुआ की मात्रा बढ़ जाती है। जो ठोस चीजों को खाकर उसको नरम करके मल द्वारा बाहर निकाल देते हैं।
ये खाद दुनिया के हर फसल के लिए बहुत ही लाभदायक है। आप अगर पेड़ में भी इसका उपयोग करके उसको बड़ा करके अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं।
कम्पोस्ट खाद कैसे बनाये ?
अब फिर से करे गोबर आदि चीजें डाले और फिर प्लस्टर करके गोबर से लिप दें। गड्ढे के भर जाने के बाद 5 महीने तक ऐसे ही रहने दे।
फिर जब पाँच महीने पूरे हो जाए तो ये उपयोग करने लायक हो जाता है पहली बारिश के बाद खेत में डाल दीजिए
अगर आपको कोई चीज समझ न आये तो कमेंट में पूछ ले। और जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को शेयर करें।

0 comment:
Post a Comment